उत्तर प्रदेश सरकार ने पड़ोसी देश नेपाल में बढ़ते संकट को देखते हुए उसकी सीमा से लगे अपने सभी जिलों में चौबीसों घंटे का हाई अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था शाखा में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां पर तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर चौबिसों घंटे संचालित रहेंगे। जिसके माध्यम से नागरिक सीधे मदद हासिल कर सकेंगे। ये नंबर हैं – 0522-2390 257 और 0522-2724 010. व्हाट्सएप नम्बर है – 945 440 1674 इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को भी निर्देशित किया गया है कि नेपाल से जुड़े किसी भी संवेदनशील सूचना या पोस्ट की लगातार निगरानी की जाए और ज़रूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…