उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते के अनुसार, मेरठ निवासी साकिब उर्फ डेविड और अरबाब तथा गौतम बुद्ध नगर निवासी विकास गहलावत और लोकेश सहित चार संदिग्धों को कल गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि इस मॉड्यूल ने रेलवे सिग्नल बॉक्स, भीड़भाड़ वाली जगहों, गैस सिलेंडरों से लदे वाहनों और प्रतिष्ठित संगठनों के परिसरों में विस्फोट करके दहशत फैलाने की योजना बनाई थी और उनका पहला निशाना लखनऊ रेलवे स्टेशन था। साकिब, जोकि एक नाई के रूप में काम करता था, इस गिरोह का सरगना था और वह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने पाकिस्तानी एंडलर के संपर्क में था।
ईरान ने अमरीका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज…
भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर, ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार…
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की सुविधा के लिए चार हजार छह सौ…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान संस्थान…
असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से…