उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लगभग 16 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यात्रा के लिए सड़कें, परिवहन व्यवस्था, पार्किंग, होटल, ढ़ाबे, रेस्तरां और पुलिस यातायात व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में सुधार किया गया है। पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर विद्युत, पेयजल और सड़कों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं। चार धाम यात्रा यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की तीर्थयात्रा है जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं।
पर्यटन मंत्रालय ने आज गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर…
नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के…
पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम जनरल धीरज सेठ ने 31वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘हुल दिवस’ के अवसर पर विदेशी शासन के अन्याय का…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विजयनगरम, आंध्र प्रदेश में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश के प्रथम…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “विकसित भारत” केवल आर्थिक विकास का लक्ष्य नहीं,…