भारत

उत्तराखंड बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए

उत्तराखण्‍ड बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल दसवीं कक्षा का परिणाम 89 दशमलव एक-चार प्रतिशत रहा। जबकि बारहवीं कक्षा का परिणाम 82 दशमलव छह-तीन प्रतिशत रहा। पिथौरागढ जिले की दसवीं कक्षा की प्रियांशी रावत ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। बारहवीं कक्षा में अल्‍मोडा जिले के पीयूष खोलिया और नैनीताल जिले की कंचन जोशी दोनों को ही पांच सौ में से 488 अंक मिलें। बारहवीं कक्षा में अढहत्तर दशमलव नौ-सात प्रतिशत छात्र पास हुए। छात्राओं का पास प्रतिशत 85 दशमलव नौ-छह रहा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों से टेलीफोन के माध्यम से बात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “यह उत्कृष्ट परिणाम इन बच्चों की अथक मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

13 घंटे ago