उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि विभिन्न दुकानों और गोदामों से कुट्टू का आटा खरीदा गया था।
पुलिस ने विद इन टू ऑवर्स जो है 22 दुकानों को ऐसे चिन्ह्ति किया है। 22 दुकानों पर लगातार पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम, खाद्य विभाग की टीम ने रेड करके सभी जितने भी आटे और उसके अंतर्गत खाद्य पदार्थ थे, उसको जब्त कर लिया है। ऐसे लोग जो वहां बेचने वाले थे उनको थाने में पूछताछ के लिए बैठा लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोरोनेशन अस्पताल जाकर मरीजों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिनके कारण से यह घटना हुई है। इतने लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। स्वास्थ्य सचिव से कह दिया गया है कि उनके खिलाफ जांच करके कठोर से कठोर कार्रवाई करें तो हमारा पूरा फोकस रहेगा कि किसी भी कीमत पर इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो यह जो घटना हुई है इस घटना की पूरी जांच करेंगे।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…