वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने देश के नागरिकता आयोग को आदेश दिया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमु भगोड़े ललित मोदी को जारी किया गया वानुआतु पासपोर्ट रद्द करे। जोथम नापत ने इस बात पर जोर दिया कि वानुआतु की नागरिकता प्राप्त करना एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं।
यह निर्णय ललित मोदी के बारे में हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के खुलासे के बाद किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को, भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि ललित मोदी ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उनके अनुरोध की समीक्षा मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत, अपने कानून के अनुसार ललित मोदी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। ललित मोदी आईपीएल प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के गबन के आरोप में भारतीय अधिकारियों द्वारा वांछित हैं। उसने 2010 में भारत छोड़ दिया और तब से वह लंदन में रह रहा है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…