भारत

दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा वाहनों को ईंधन

राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल पंपों पर वैध प्रदूषण नियंत्रण- पीयूसी के बिना वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। दिल्‍ली सरकार ने वाहन प्रदूषण पर प्रभावशाली नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।

नए निर्देश के अनुसार, ईंधन की आपूर्ति केवल वैध पीयूसी प्रमाणपत्र धारक वाहनों को ही की जाएगी। सरकार ने कहा कि कार्यान्वयन में शून्य सहनशीलता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के लिए स्पष्ट जवाबदेही तय की गई है। सभी पेट्रोल पंपों और गैस आउटलेट्स को आदेश का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया है।

सरकार ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने और सतत और व्यापक उपायों के माध्यम से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस और प्रभावी हस्तक्षेप की आवश्यकता है और यह निर्णय उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

2 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल चेन्नई का दौरा करेंगे; 13,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग…

2 घंटे ago

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

24 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

1 दिन ago