अंतर्राष्ट्रीय

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए ईरान के साथ इस्‍लामाबाद में सीधी वार्ता में उपराष्‍ट्रपति जे.डी. वेंस अमरीकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व करेंगे

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप पश्चिम एशिया क्षेत्र में कई सप्‍ताह के संघर्ष को समाप्‍त करने के उद्देश्‍य से ईरान के साथ प्रत्‍यक्ष वार्ता करने के लिए उपराष्‍ट्रपति जे.डी.वेन्‍स के नेतृत्‍व में एक प्रतिनिधिमंडल और अन्‍य शीर्ष अधिकारियों को इस्‍लामाबाद भेज रहे हैं। पहले दौर की वार्ता शनिवार की सुबह होगी।

ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पुष्टि की है कि पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ टे‍लीफोन पर बातचीत के बाद तेहरान इस्‍लामाबाद वार्ता में शामिल होगा। ईरान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व संसद के अध्‍यक्ष मोहम्‍मद बाघर गालिबफ के करने की उम्‍मीद है। वे ईरान के युद्धकालीन नेतृत्‍व के मुख्‍य व्‍यक्ति हैं।

राष्‍ट्रपति ट्रंप द्वारा कल दो सप्‍ताह के संघर्ष विराम की घोषणा किए जाने के बाद यह वार्ता होने जा रही है।

इस बीच, इस क्षेत्र में विशेषकर लेबनान में छिटपुट संघर्ष जारी है, जहां इस्राएल हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले कर रहा है। ईरान ने इन हमलों को संघर्ष विराम का उल्‍लंघन बताया है।

Editor

Recent Posts

गुजरात टाइटन्‍स ने रोमांचक मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स को एक रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने देल्ही कैपिटल्स को सिर्फ़ एक रन…

2 घंटे ago

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानों ग्रोसी ने तमिलनाडु के कलपक्‍कम में भारत की परमाणु उपलब्धि की सराहना की

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी- आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में…

2 घंटे ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो…

4 घंटे ago

विश्‍व बैंक ने चालू वित्‍त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.6% किया

विश्‍व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और मुक्‍त व्‍यापार समझौतों के कारण मौजूदा वित्‍तीय वर्ष…

4 घंटे ago

भारतीय सेना का दस्ता भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘साइक्लोन’ के लिए रवाना हुआ

भारतीय सेना का एक दस्ता भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘साइक्लोन-IV’ के चौथे संस्करण में…

4 घंटे ago

NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे खाली पड़ी जमीनों पर औषधीय वृक्षारोपण के लिए ‘NHAI आरोग्य वन’ परियोजना विकसित करेगा

जैव विविधता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में पारिस्थितिक स्थिरता को एकीकृत करने…

17 घंटे ago