भारत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- भारत दो वर्षों में बन जाएगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि भारत दो वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्‍होंने कहा कि देश अभी विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था है। नई दिल्‍ली में आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र प्रगति कर रहा है। यह प्रगति अजेय है। आर्थिक राष्ट्रवाद को लेकर जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह देश की आर्थिक वृद्धि के लिए आवश्यक है। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक राष्ट्रवाद विदेशी मुद्रा को बचाने और रोजगार सृजित करने तथा देश में उद्यमशीलता के अवसर पैदा करने में सहायक होगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया है। उन्‍होंने कहा कि हथकरघा उत्पाद इस अभियान का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। उन्‍होंने लोगों से हथकरघा उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया। जगदीप धनखड़ ने कहा कि हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने में सहकारी क्षेत्र एक निर्णायक भूमिका निभा सकता है। इस अवसर पर जगदीप धनखड़ ने हथकरघा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हथकरघा बुनकरों को संत कबीर पुरस्कार और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान किए। इससे पहले वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हथकरघा क्षेत्र सतत और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देता है। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक हथकरघा व्यापार में देश 90 प्रतिशत योगदान करता है।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago