भारत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ सुदेश धनखड़ आज दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ सुदेश धनखड़ आज दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे। जैसलमेर एअरपोर्ट पर उनका स्वागत राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल एवं अन्य गणमान्य जनों द्वारा किया गया।

जैसलमेर से उपराष्ट्रपति महोदय हेलीकॉप्टर द्वारा तनोट माता के मंदिर में पहुंचे जहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री जगदीप धनखड़ व डॉ सुदेश धनखड़ ने तनोट माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की और समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

दर्शन के उपरांत एक ट्वीट कर उपराष्ट्रपति जी ने कहा – “जैसलमेर में लोंगेवाला के समीप तनोट माता मंदिर में दर्शन का सौभाग्य मिला। मां के श्री चरणों में शीश झुका कर धन्य हुआ!

यह दिव्य मंदिर विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा में तैनात जवानों की अटूट श्रद्धा का केंद्र है।

तनोट माता से प्रार्थना है कि समस्त देशवासियों को सुख, समृद्धि और खुशहाली दें, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें!”

इसके पश्चात् उपराष्ट्रपति महोदय अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बावलियांवाला चौकी पहुंचे और वहां तैनात बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की। कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों की प्रशंसा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके साहस और त्याग के कारण ही सभी देशवासी चैन की नींद सो पाते हैं।

इस अवसर पर बीएसएफ़ जवानों का उत्साह वर्धन करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा,

“आप लोगों का योगदान, आपकी तपस्या और कर्तव्यनिष्ठा अभिनंदनीय है, आप बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में देश सेवा करते हो। BSF के जवानों के हौसले बढ़ाने में माताओं- बहनों का बहुत बड़ा योगदान है जिन्होंने दिल पर पत्थर रखकर कहा कि, “जाओ और अपने देश की रक्षा करो।”

आज का भारत दुनिया के नक्शे पर अलग भारत है। सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से है, पाँचवी महाशक्ति है। कुछ वर्षों में हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। 2047 में विकसित भारत होगा, आप इस मैराथन के सिपहसालार हैं।

आपका काम बहुत चुनौतीपूर्ण है, आपकी राष्ट्र भावना, राष्ट्र के प्रति आपका प्रेम, आपकी प्रतिबद्धता वंदनीय है। मैं आपको नमन करता हूँ, देश के जवानों पर मुझे गर्व है, आप सभी का अभिनंदन करता हूँ।

मैं सैनिक स्कूल का स्टूडेंट रहा हूँ, इसलिए भी आपसे बेहद लगाव है। जब मैंने यहाँ बच्चियों को देखा, तो कभी नहीं सोचा था कि हमारी बेटियाँ इतना उत्कृष्ट काम करेंगी। बेटियाँ आज कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहीं हैं। इस विषम परिस्थिति में भी राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है।

मेरी यही कामना है कि आप सभी सुखी रहें।”

उपराष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बीसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने कहा कि,

“विषम परिस्थिति और मौसम के बीच उपराष्ट्रपति का यहाँ आकर जवानों की हौसला-अफ़ज़ाई करने के कदम ने सभी के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार किया जिसके लिए वे उनके आभारी हैं।

आज रात उपराष्ट्रपति जैसलमेर में रुकेंगे और कल 14 जून को वे 154 बटालियन, बीएसएफ के मुख्यालय में एक समारोह में भाग लेंगे व सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों से संवाद करेंगे।”

Editor

Recent Posts

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

2 घंटे ago

सरकार ने निम्‍न गुणवत्‍ता वाली दवाओं का निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…

3 घंटे ago

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

3 घंटे ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

4 घंटे ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

4 घंटे ago