भारत

उपराष्‍ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त

निर्वाचन आयोग ने आज देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव 9 सितंबर को होंगे और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी।

पिछले महीने उपराष्ट्रपति पद से, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव आवश्यक हो गया है। यह 17वां उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं।

चुनाव की अधिसूचना इस महीने की 7 तारीख को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार इस महीने की 21 तारीख तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि इस महीने की 25 तारीख होगी। मतगणना 9 सितंबर को होगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

8 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

9 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

9 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

9 घंटे ago