वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने आज बिहार के बोधगया स्थित विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाकर भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति तो लाम ने बोधगया स्थित वियतनामी मठ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। उनकी इस यात्रा को भारत और वियतनाम के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे पहले, बोधगया हवाई अड्डे पर राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वियतनाम के राष्ट्रपति का स्वागत किया।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…