भारत

भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आज से पूरे देश में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा

सार्वजनिक जीवन में सत्‍यनिष्‍ठा को बढावा देने और भ्रष्‍टाचार मुक्‍त समाज का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए आज से पूरे देश में सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2024 मनाया जा रहा है। इस सप्‍ताह का विषय है- राष्‍ट्र की समृद्धि के लिए सत्‍यनिष्‍ठा की संस्‍कृति।

यह सप्‍ताह शासन और जन प्रशासन में पारदर्शिता और नीति की आवश्‍यकता को लेकर व्‍यापक संवेदनशीलता सृजित करने के लिए मनाया जाता है। इस सप्‍ताह की शुरूआत मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों और अन्‍य सभी संस्‍थानों के कर्मचारियों के शपथ ग्रहण के साथ हुई।

इस सप्‍ताह के दौरान भ्रष्‍ट कार्यप्रणालियों के विरूद्ध जागरूकता का प्रसार करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। भारत रत्‍न सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती सप्‍ताह के स्‍मरण में प्रत्‍येक वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह मनाया जाता है। इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी के आकाशवाणी भवन में सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह के अवसर पर आकाशवाणी की महानिदेशक डॉक्‍टर प्रज्ञा पालीवाल गौड ने अधिकारियों को सत्‍यनिष्‍ठा की शपथ दिलाई।

Editor

Recent Posts

फरवरी 2025 से कल तक एलपीजी आपूर्ति 53 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई: तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिकंडतंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा

भारतीय नौसेना का एक प्रमुख गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड को तंजानिया के दार-एस-सलाम पहुंचा।…

7 घंटे ago

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सामूहिक रूप से 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, पत्तन, पोत परिवहन…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक,…

11 घंटे ago

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के डिब्‍बों का निरीक्षण किया

रेल मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अगली पीढ़ी की अमृत भारत रेलगाडियों के…

11 घंटे ago