ब्रिटेन के उत्तर-पश्चिमी भाग में चाकू से हमले में तीन लड़कियों की हत्या के बाद कई शहरों में हिंसक झड़पें हुई हैं। कल दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दंगे उस समय शुरू हुए जब यह अफवाह फैली कि सोमवार को हुए इस हमले में एक मुसलमान प्रवासी का हाथ था। कई शहरों और कस्बों में फैले दंगों में प्रवासन विरोधी प्रदर्शनकारी शामिल थे।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में 17 वर्षीय संदिग्ध एक्सल रूदाकुबाना का जन्म ब्रिटेन में ही हुआ था, लेकिन इसके बावजूद प्रवासन-विरोधी और मुस्लिम-विरोधी प्रदर्शन जारी रहे, जिसने हिंसा, आगजनी और लूटमार का रूप ले लिया। ब्रिटेन के विभिन्न भागों में स्थित लिवरपूल, ब्रिस्टल, हल्ल और बेलफास्ट में हिंसक घटनाएं हुई हैं।
पिछले सप्ताह देश के साउथ पोर्ट में बच्चों के डांस क्लब में चाकू से हमले में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हुई थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…