अंतर्राष्ट्रीय

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। हिंसक प्रदर्शन में डेढ़ सौ से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 12 सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फ्रांस में महंगाई के विरुद्ध प्रदर्शन शुरुआत में तो शांतिपूर्ण थे, लेकिन बाद में कई जगहों पर हिंसा फैल गई। लिमोज, लियोन, मार्से और लिले शहरों में सबसे अधिक क्षति हुई है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शनों में लगभग साढ़े पांच लाख लोग शामिल हुए, जबकि व्यापार संगठन ने यह संख्या आठ लाख बताई है। इन प्रदर्शनों का संबंध येलो वेस्ट आंदोलन के समर्थकों से बताया जा रहा है। यह आंदोलन वर्ष 2018 में ईंधन पर टैक्स बढ़ाने के विरोध में शुरू हुआ था। इस बार बढ़ती महंगाई और आर्थिक असमानता के कारण लोग सड़कों पर उतरे।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

1 घंटा ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

1 घंटा ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

1 घंटा ago

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

17 घंटे ago