insamachar

आज की ताजा खबर

Trump administration halted the green card process for eight major technology and outsourcing companies
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इनमें भारतीय कंपनियां इन्फोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचसीएल के अलावा कॉग्निजेंट, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोबी शामिल हैं।

अमरीका के श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग ने कहा कि इन कंपनियों के खिलाफ चल रही संघीय जांच के बाद यह कदम उठाया गया है।

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमरीका केवल असाधारण प्रतिभा वाले विदेशी पेशेवरों को आकर्षित करना चाहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आव्रजन कार्यक्रमों का इस्तेमाल अमरीकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन पर विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विदेशी पेशेवरों के आवेदनों पर विचार करते समय आव्रजन अधिकारियों को दो कसौटियों पर ध्यान देना होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *