भारत

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू; 121 निर्वाचन क्षेत्रों में एक हजार तीन सौ चौदह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन जिलों में पटना, वैशाली, नालंदा, भोजपुर, मुंगेर, सारण, सीवान, बेगूसराय, लखीसराय, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा और सहरसा शामिल हैं। सवेरे 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि, सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5 बजे समाप्त होगा।

इस बीच, चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार तेज हो गया है। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए और महागठबंधन तथा अन्य राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी भागलपुर और अररिया में आज रैली करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और मधुबनी ज़िलों में चुनावी रैली करेंगे।

महागठबंधन की ओर से राष्‍ट्रीय जनता दल के तेजस्वी प्रसाद यादव आज मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया ज़िलों में रैलियों को संबोधित करेंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

22 मिनट ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

45 मिनट ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

47 मिनट ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

55 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

59 मिनट ago