जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 26 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए वेबकास्टिंग सुविधा के साथ 1 हजार 56 शहरी और 2446 ग्रामीण सहित 3502 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस प्रदेश प्रमुख तारिक हामिद क़र्रा, जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना और अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी प्रमुख नेता हैं जिनके चुनावी भाग्य का फैसला आज होगा।
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। तीसरे चरण की 40 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से विधानसभा चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है। प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज 26 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन मतदाताओं को धन्यवाद दिया है जो पहली बार मतदान कर रहे हैं।
हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…
सरकार ने राज्यों में प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जाने वाले पांच किलोग्राम के मुक्त…