चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां की हैं। मौसम सामान्य रहने के पूर्वानुमान के साथ, मतदाता आराम से अपना वोट डाल सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केन्‍द्रों पर सुविधाओं सहित गर्म मौसम की स्थिति से निपटने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

13 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है। याद रहे कि मध्य प्रदेश में 29-बैतूल संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान तीसरे चरण में पुनर्निर्धारित किया गया है। शेष 5 चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 19 अप्रैल को पहले चरण की 102 सीटों के लिए मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से मतदान केन्‍द्रों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और जिम्मेदारी व गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने को कहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने युवा और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अधिक मतदान प्रतिशत देश के लोकतंत्र को मजबूत करता है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने तरल थोक क्षमता और समुद्री दक्षता बढ़ाने के लिए नए मंगलौर बंदरगाह पर बर्थ संख्‍या 9 के पुनर्विकास को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…

1 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

3 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

6 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

6 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

6 घंटे ago