भारत

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न, इस चरण में 62.84 प्रतिशत मतदान दर्ज

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज शाम साढ़े सात बजे तक लगभग 62 दशमलव आठ चार प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में नौ राज्‍यों और एक केन्‍द्र शासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए।

आठ बजे तक आंध्र प्रदेश में 68 दशमलव एक दो, बिहार में 55 दशमलव नौ शून्‍य और तेलंगाना में 61 दशमलव तीन नौ प्रतिशत वोट डाले गए। जम्‍मू कश्‍मीर में रिकार्ड 36 दशमलव पांच आठ प्रतिशत, झारखंड में 63 दशमलव तीन सात और मध्‍यप्रदेश में 68 दशमलव छह तीन प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्‍ट्र में 52 दशमलव सात पांच, ओडिसा में 63 दशमलव आठ पांच, उत्‍तर प्रदेश में 57 दशमलव आठ आठ और पश्चिम बंगाल में 75 दशमलव नौ चार प्रतिशत वोट डाले गए।

आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्‍तर प्रदेश की 13, महाराष्‍ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ – आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और केन्द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर की एक लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। चौथे चरण में एक हजार सात सौ सत्रह उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि चौथे चरण में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में 36 दशमलव पांच आठ प्रतिशत मतदान हुआ जो कई दशकों में सबसे अधिक है। चदूरा, चाह-ए-शरीफ, गांदरबल, कंगन, खानसाहिब और शोपियां विधानसभा क्षेत्रों में 45 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए। बडगाम, गांदरबल, पुलवामा और शोपियां में पूरी तरह शांतिपूर्ण और बडी संख्‍या में मतदान हुआ।

आयोग ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, तेलंगाना के चंपापेट में एक मतदान अधिकारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई। त्वरित संज्ञान लेते हुए आयोग ने तेलंगाना के मुख्‍य चुनाव अधिकारी को मृतक मतदान अधिकारी के परिवार को अनुग्रह राशि के तत्काल वितरण का निर्देश दिया है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान (DIAT) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान से आधुनिक युग की…

10 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप-गंगासागर नई रेल लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप और गंगासागर के बीच नई रेल लाइन के…

10 घंटे ago

‘संचार साथी’ पहल के फायदों पर बल देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसने 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान को रोका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा – नशीले पदार्थों की लत से लड़ाई में देशभर में जनभागीदारी बढ़ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…

10 घंटे ago

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 243 रनों की बढ़त बनाई

क्रिकेट में, मेजबान न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए, खडकवासला में 151वें पाठ्यक्रम, शरद सत्र 2026 की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा…

10 घंटे ago