मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज वोट डाले जाएंगे

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए कल वोट डाले जाएंगे। सुचारू और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने व्‍यापक प्रबंध किये हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केन्‍द्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्‍यान रखा गया है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश और पंजाब में 13-13, पश्चिम बंगाल में नौ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इसके अलावा बिहार में आठ, ओडिसा में छह, हिमाचल प्रदेश में चार और झारखंड में तीन सीटों तथा केन्‍द्रशासित प्रदेश चण्‍डीगढ की एक लोकसभा सीट के लिए कल वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिसा में विधानसभा के शेष 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।

आखिरी चरण का यह चुनाव सत्‍तारूढ़ और विपक्षी दलों के लिए खास महत्‍व रखता है। इस चरण में प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी, अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, विक्रमादित्‍य सिंह, राजद नेता मीसा भारती और तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी सहित प्रमुख नेताओं का भाग्‍य चार जून को तय होगा। पहले के छह चरणों में 486 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

3 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago