अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल होगा मतदान; डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर

अमेरिका में 47वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए कल मतदान होगा। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक नेता कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है

अमरीकी राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की आवश्यकता होती है। ताजा जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार चुनाव में हार-जीत सात महत्‍वपूर्ण राज्‍यों एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना और जॉर्जिया के चुनावी परिणामों पर निर्भर करेगी।

रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने उत्तरी कैरोलिना में रैली की और अपनी प्रतिद्वंद्वी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर निशाना साधा।

दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने मिशिगन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने रैली में गाजा में युद्ध समाप्‍त करने, बंधकों की घर वापसी, फिलिस्तीनियों के सम्मान तथा आत्मनिर्णय के अधिकार के साथ-साथ इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

4 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

4 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

4 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

5 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

5 घंटे ago