चुनाव

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नए संसद भवन में मतदान जारी; मतगणना शाम को

नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। सी. पी. राधाकृष्‍णन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उम्मीदवार हैं जबकि इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया।

भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए सहयोगियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होंगे। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सी.पी. राधाकृष्णन भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।

अंतरआत्‍मा से मतदान करने के बाद भी यह आवश्‍यंभावी ही है कि एनडीए के कैनडिडेट के रूप में सीपी राधाकृष्‍णनन जी एक बड़े अंतर के साथ में विजयी होंगे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी कहा कि एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे और पूरी निष्ठा से देश की सेवा करेंगे।

संविधान के आधार पर ही चुनाव हो रहे हैं। जनता के आशीर्वाद से जो सांसद चुन के आया वो सांसद के वोटों के द्वारा ही राष्‍ट्रपति चुनाव होते हैं, क्‍योंकि कांग्रेस पार्टी को कोई न प्रजातंत्र के ऊपर विश्‍वास है, इसलिए हर विषय पर वो राजनीति करना चाहती है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए एकजुट है और उसके सांसद अपने उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के समर्थन में खड़े हैं, जो बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन बहुत विनम्र हैं और उनका जीवन उपलब्धियों से भरा है और वह भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि विपक्ष ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है क्योंकि यह चुनाव लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।

ये चुनाव संवधिान को बचाने की लड़ाई है। ये चुनाव प्रजातंत्र की रक्षा की लड़ाई है। इसलिए जस्टिस सुदर्शन रेड्डी जो हैं वो जो सांझे उम्‍मीदवार हैं, कांग्रेस और विपक्षी दलों के, इसलिए वो इस चुनावी मैदान में हैं।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

4 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

4 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

16 घंटे ago