चुनाव

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ

अरूणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हुआ। अरूणाचल प्रदेश में साठ सदस्‍यों की विधानसभा के चुनाव में पचास सीटों के लिए आज मतदान हुआ। राज्‍य में 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की है। अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों के लिए वोट डाले गए।

सिक्किम में लोकसभा की एकमात्र सीट और राज्य विधानसभा की 32 सीटों के लिए मतदान शाम पांच बजे शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न हो गया। वहां 68 प्रतिशत मतदान की खबर है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शांतिपूर्वक संपन्‍न हुआ

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हुआ। प्रारंभिक खबरों के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक मतदान शांतिपूर्ण रहा।

पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक और बिहार में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ है। पश्चिम बंगाल में 77 दशमलव पांच-सात प्रतिशत और बिहार में सबसे कम 46 दशमलव तीन-दो प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। मिजोरम में 52 दशमलव नौ-एक, नागालैंड में 56 प्रतिशत से अधिक।

त्रिपुरा में 76 दशमलव एक-शून्‍य, असम में 70 दशमलव सात-सात, मेघालय में 69 दशमलव नौ-एक, मणिपुर में 67 दशमलव नौ-शून्‍य प्रतिशत और पुद्दुचेरी में 72 दशमलव आठ-चार प्रतिशत मतदान हुआ। तमिलनाडु में सभी 39 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ। वहां 62 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ।

Editor

Recent Posts

BCCI ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए…

2 घंटे ago

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

3 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

4 घंटे ago

सीसीआई ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (KCIL) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर (AFCPL) और अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स (ASHPL) की शत-प्रतिशत तक इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर प्राइवेट…

4 घंटे ago

सीसीआई ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड…

4 घंटे ago