भारत

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 57 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 49.68% मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

  • बिहार 42.95%
  • चंडीगढ़ 52.61%
  • हिमाचल प्रदेश 58.41%
  • झारखंड 60.14%
  • ओडिशा 49.77%
  • पंजाब 46.38%
  • उत्तर प्रदेश 46.83%
  • पश्चिम बंगाल 58.46%

इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिसा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार और झारखंड की तीन तथा केन्‍द्रशासित प्रदेश चण्‍डीगढ की एक लोकसभा सीट शामिल हैं।

इसके साथ ही ओडिसा में विधानसभा की शेष 42 विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान हो रहा है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

प्रमुख उम्‍मीदवारों में प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी, अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, विक्रमादित्‍य सिंह, राष्‍ट्रीय जनता दल की मीसा भारती और तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।

सुचारू और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने व्‍यापक प्रबंध किये हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केन्‍द्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्‍यान रखा गया है। पहले के छह चरणों में 486 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि विशेष रुप से युवा और महिला मतदाता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करेंगे। प्रधानमंत्री ने लोगों से वोट डालकर लोकतंत्र को अधिक जीवंत बनाने का आग्रह किया है।

Editor

Recent Posts

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

2 मिनट ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

9 मिनट ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

11 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

15 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने समर्पण किया

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों…

19 मिनट ago

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज…

21 मिनट ago