भारत

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

बिहार में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में बीस जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। तीन करोड़ सत्‍तर लाख से अधिक मतदाता एक हजार तीन सौ दो उम्‍मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे। इनमें 136 महिला उम्‍मीदवार भी शामिल हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। सात निर्वाचन क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इसके साथ ही सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरन तारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा सीट है। वोटो की गिनती 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ होगी।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

21 मिनट ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

23 मिनट ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

25 मिनट ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

12 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

12 घंटे ago