अंतर्राष्ट्रीय

ईरान और इस्राइल के बीच पिछले सात दिन से जारी युद्ध और तेज हो गया

ईरान और इस्राइल के बीच पिछले सात दिन से जारी युद्ध और तेज हो गया है। इस्राइल ने कल तेहरान में ईरान के आंतरिक सुरक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया जबकि ईरान ने दक्षिण इस्राइल में अस्पताल पर मिसाइल हमला किया। दोनों देश एक दूसरे के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। हाल के इतिहास में दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य टकराव का यह सबसे भीषण दौर है।

इस्राइली नेतृत्‍व ने सरोका अस्‍पताल पर हुए हमले की कडी निंदा की है। प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू और रक्षामंत्री इस्रैल काट्ज ने ईरान के महत्‍वपूर्ण प्रतिष्‍ठानों को निशाना बनाने वाली कार्रवाई और तेज करने की घोषणा की। इस्राइली सेना ने ईरान की परमाणु और मिसाइल विनिर्माण क्षमता ध्वस्त करने के उद्देश्‍य से अराक हेवी वॉटर रिएक्‍टर और नतांज में अन्‍य प्रतिष्‍ठान सहित महत्‍वपूर्ण स्‍थलों पर मिसाइल हमले किए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि अराक रियेक्टर से रेडिएशन का कोई खतरा नहीं है। प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने स्‍पष्‍ट किया है कि सरकारी प्रतिष्‍ठानों पर सैन्‍य कार्रवाई से ईरान में सत्‍ता परिवर्तन का लक्ष्‍य पूरा होगा। इस बीच, अमरीकी राष्‍ट्रपति कार्यालय व्‍हाइट हाउस ने युद्ध में अमरीका के शामिल होने का निर्णय अगले दो सप्‍ताह के अंदर स्‍पष्‍ट हो जाने की बात कही है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

4 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

5 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

7 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

7 घंटे ago