insamachar

आज की ताजा खबर

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee refused to resign from the post of Chief Minister.
भारत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार किया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। कोलकाता में उन्‍होंने वोटों की हेराफेरी और पूरी मतदान प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि भारत एक लोकतंत्र है और इसका हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ममता बनर्जी इन टिप्पणियों को अराजक बताया। संबित पात्रा ने कहा कि ये टिप्पणियां चिंताजनक हैं क्योंकि देश के लोकतंत्र में सत्ता का हस्तांतरण हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से होता आया है।

ममता बनर्जी जी ने जो कहा है और जो किया है मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है ये जो परंपरा भारतवर्ष की थी उसके ऊपर एक आघात है। यह आघात लोकतंत्र पर है, यह आघात भारत के कॉन्स्टिट्यूशन अर्थात बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान के ऊपर है। ममता बनर्जी हैं कि वो कह रही हैं कि हम हारे नहीं हैं और हम रेजिग्नेशन नहीं देंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *