भारत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकल गईं। मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि उन्हें ‘‘महज पांच मिनट बोलने के बाद’’ रोक दिया गया। उन्होंने 2024-25 के केंद्रीय बजट की भी आलोचना की और इसे ‘‘पक्षपातपूर्ण’’ बताया।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने बैठक से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बैठक का बहिष्कार करके बाहर आई हूं। (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री) चंद्रबाबू नायडू को बोलने के लिए 20 मिनट दिए गए। असम, गोवा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने 10 से 12 मिनट तक अपनी बात रखी। मुझे पांच मिनट बाद ही बोलने से रोक दिया गया। यह अनुचित है।’’

ममता ने कहा, ‘’विपक्ष की तरफ से मैं यहां अकेली नेता हूं। मैंने बैठक में इसलिए हिस्सा लिया, क्योंकि सहकारी संघवाद को मजबूत किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने केंद्रीय बजट की निंदा करते हुए कहा, ‘‘यह राजनीतिक एवं पक्षपातपूर्ण बजट है। मैंने कहा कि आप अन्य राज्यों के साथ भेदभाव क्यों कर रहे हैं? नीति आयोग के पास कोई वित्तीय शक्तियां नहीं हैं, तो यह कैसे काम करेगा? इसे वित्तीय शक्तियां दें या योजना आयोग को वापस लाएं।’’

Editor

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ वीरता दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस…

45 मिनट ago

भारत और भूटान ने पुनात्सांगचू-II जलविद्युत परियोजना के टैरिफ दर नियम और रिएक्टिव पावर एक्सचेंज संबंधी लेखा प्रणाली पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल चार दिन की यात्रा पर आज भूटान पहुंचे। उनकी यात्रा…

46 मिनट ago

गुजरात टाइटन्‍स ने रोमांचक मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स को एक रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने देल्ही कैपिटल्स को सिर्फ़ एक रन…

8 घंटे ago

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानों ग्रोसी ने तमिलनाडु के कलपक्‍कम में भारत की परमाणु उपलब्धि की सराहना की

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी- आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में…

8 घंटे ago