भारत

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता दुष्‍कर्म और हत्या मामले में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की तीन मांगें स्वीकार कीं

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्‍य सरकार ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों की चार में से तीन मांगे मान ली हैं। कल रात कालीघाट स्थित अपने निवास में जूनियर डॉक्‍टरों से मिलने के बाद मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उनकी मांग के अनुसार कोलकाता पुलिस आयुक्‍त विनय गोयल को हटा दिया जाएगा।

आज दोपहर तक एक अधिसूचना के जरिए पुलिस बल में बदलाव लागू किए जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि उत्‍तरी क्षेत्र के उपायुक्‍त का भी स्‍थानांतरण किया जा रहा है। चिकित्‍सा शिक्षा निदेशक और स्‍वास्‍थ्‍य सेवा निदेशक को भी हटाया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री ने जूनियर चिकित्‍सकों से अपनी डयूटी पर वापस लौटने का आग्रह किया। कोलकाता में जूनियर डॉक्‍टर, दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में न्‍याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री से मिल कर धरना मंच पर वापस लौटने के बाद चिकित्‍सकों ने कहा कि ये फैसले उनके विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की जीत का प्रतीक हैं लेकिन धरना और डयूटी बहिष्‍कार आश्‍वासनों के लागू होने तक जारी रहेगा।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

20 मिनट ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

27 मिनट ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

18 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

18 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

18 घंटे ago