कोलकाता के सॉल्ट लेक युवा भारती स्टेडियम में कल हुई घटना के संबंध में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने सॉल्ट लेक युवा भारती स्टेडियम में मेस्सी के कार्यक्रम के आयोजक सतद्रु दत्ता को दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश आशीम कुमार राय की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की एक झलक न मिलने पर प्रशंसक और दर्शक कल युवा भारती स्टेडियम के मैदान में घुस गए और वहां की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
उधर, लियोनेल मेसी आज मुम्बई पहुंचे। कोलकाता में उनकी उपस्थिति के दौरान अप्रिय स्थिति से संज्ञान लेते हुए मुम्बई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। कड़े प्रवेश नियम, वॉच टॉवर और भीड़ नियंत्रण उपायों के साथ ब्रेबर्न स्टेडियम और वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…