आई.सी.सी. महिला T20 विश्वकप क्रिकेट में वेस्ट इंडीज ने कल रात दुबई में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप-बी में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम ने इंग्लैंड को निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर एक सौ 41 रन पर ही समेट दिया।
शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की नताली सिवर ब्रंट ने 50 गेंद पर 57 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की अफी फ्लेचर ने तीन विकेट लिए। 141 रन के जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम ने बारह गेंद रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। ओपनर किआना जोसेफ और हेली मैथ्यूज ने 50-50 रन बनाए। जोसेफ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जबकि ग्रुप-बी से दक्षिण अफ्रीका ने भी वेस्ट इंडीज के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला कल दुबई में दक्षिण अफ्रीका से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को शारजाह में वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे।
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…
विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…