खेल

सरकार की ‘टॉप्‍स’ योजना की सहायता से, जूडोका तूलिका मान ने आगामी पेरिस ओलंपिक्स में जगह बनाई

भारतीय जूडो में उभरती हुई सितारा जूडोका तूलिका मान ने आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं के 78 किलोग्राम से अधिक के वर्ग में अपनी जगह बनाई है। तूलिका ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली भारत की नौवीं महिला जूडोका होंगी। तूलिका ने बताया कि उन्हें सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्‍कीम से पर्याप्त सहायता मिली है। उन्होंने उल्लेख किया कि टॉप्स योजना के अंतर्गत कई एथलीट पूरे वर्ष प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सहायता प्राप्त करते हैं, जिससे उन्हें अपनी रैंकिंग को कायम रखने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, “जब खर्चों का ध्यान रखा जाता है, तो हम बिना किसी तनाव के प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं।”

तूलिका ने सबसे पहले बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के पश्चात प्रसिद्धि प्राप्त की। पिछले महीने अबू धाबी में विश्व चैंपियनशिप के राउंड ऑफ 32 में कनाडा के पोर्टुओन्डो इसासी पर उनकी जीत ने ओलंपिक रैंकिंग में उनकी स्थिति को काफी हद तक बढ़ा दिया। यह जीत एक निर्णायक क्षण था, जिसने उन्हें पेरिस ओलंपिक्स के लिए अर्हता प्राप्त करने में मदद की।

पिछले साल हांग्‍झोऊ में एशियाई खेलों में उनका पांचवां स्थान और इस साल अप्रैल में हांगकांग में एशियाई चैंपियनशिप में उनका पांचवां स्थान आवश्यक अंक अर्जित करने में महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, “मैंने एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में तीन-तीन मुकाबले जीते। हांगकांग में ही मैंने पहली बार सोचा कि शायद मैं यह कर सकती हूं।” उन्होंने आगे कहा, “विश्व चैंपियनशिप में जीत ने मेरी मदद की।”

टॉप्‍स योजना युवा मामले और खेल मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भारत के शीर्ष एथलीटों को सहायता मुहैया कराना है। यह योजना विदेशी प्रशिक्षण, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता, उपकरण, कोचिंग शिविरों के साथ-साथ मासिक वजीफे के माध्यम से ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए संभावित एथलीटों की मदद करती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

IGI हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट और अकासा के विमानों से जुड़ी जमीन पर हुई घटना; डीजीसीए ने जांच शुरू की

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल 1 के बे-संख्या 106 के पास…

3 घंटे ago

आईपीएल में पंजाब किंग्स ने मुंबई में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में, आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।…

4 घंटे ago

इसराइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू

इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम कल रात से लागू हो गया।…

4 घंटे ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में…

5 घंटे ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,…

5 घंटे ago