हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के राज्य/जिला नोडल अधिकारियों के लिए एकीकृत नमूना सर्वेक्षण (आईएसएस) पर कार्यशाला सह प्रशिक्षण 6 जून, 2024 को लेह, लद्दाख में आयोजित किया गया। कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन श्री जगत हजारिका, सलाहकार (सांख्यिकी), पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।
कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य और जिला नोडल अधिकारियों को ई-एलआईएसएस एप्लीकेशन के बारे में अद्यतन जानकारी प्रदान करना, महत्वपूर्ण डेटा अंतराल की पहचान करना और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रमुख पशुधन डेटा की सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त उपायों को सुझाना है।
इस कार्यशाला में (एएचएस) डीएएचडी भारत सरकार, के निदेशक, श्री वी. पी. सिंह, पशु/भेड़ पालन और मत्स्य पालन विभाग, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, के निदेशक, डॉ. मोहम्मद इकबाल, एएचडी, कश्मीर, के निदेशक, डॉ. अल्ताफ अहमद लावे, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के राज्य/जिला नोडल अधिकारी और आईसीएआर-आईएएसआरआई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…