भारत

केरल से राज्‍यसभा की 3 सीटों के लिए अधिसूचना जारी

केरल से राज्‍यसभा की तीन सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई। भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नेता बिनॉय बिस्‍वाम, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नेता एलामारम करीम और के सी-एम पार्टी के नेता जोस के मणि का कार्यकाल पहली जुलाई को समाप्‍त हो रहा है।

महाराष्‍ट्र से राज्‍यसभा की एक सीट के उपचुनाव की अधिसूचना भी आज जारी हुई। यह सीट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता प्रफुल्‍ल पटेल के इस्‍तीफे के कारण रिक्‍त हुई है।

केरल और महाराष्‍ट्र के लिए नामांकन इस महीने की 13 तारीख तक भरे जा सकते हैं। मतदान 25 जून को कराया जायेगा।

इस बीच राज्‍य सभा के नौ सदस्‍य हाल ही में हुए आम चुनाव में जीत गये हैं। इनमें असम से सर्बानन्‍द सोनोवाल और कामख्‍या प्रसाद तासा, बिहार से विवेक ठाकुर और मीसा भारती , हरियाणा से दीपेन्‍द्र सिंह हुडा, मध्‍यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्‍ट्र से पीयूष गोयल, त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब और राजस्‍थान से के0 सी0 वेणुगोपाल शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति पिछड़े वर्ग के अंतर्गत आरक्षण का स्वतः दावा नहीं कर सकते: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने व्‍यवस्‍था दी है कि हिंदू धर्म से इस्लाम या अन्य गैर-हिंदू धर्मों…

23 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लद्दाख में लगभग 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3350 करोड़…

26 मिनट ago

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

7 घंटे ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

7 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

7 घंटे ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

7 घंटे ago