अंतर्राष्ट्रीय

‘विश्‍व आर्थिक मंच’ सम्मेलन की शुरुआत कल से स्विटजरलैंड के दावोस शहर में होगी

‘विश्‍व आर्थिक मंच’ सम्मेलन की शुरुआत कल से स्विटजरलैंड के दावोस शहर में होगी। यह सम्‍मेलन 23 जनवरी तक चलेगा और विश्‍वभर के तीन हजार से अधिक नेताओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं।

विश्‍व आर्थिक मंच सम्‍मेलन की विषय वस्‍तु – ए स्पिरिट ऑफ डॉयलॉग-। इस बैठक में भाग लेने वालों में चार सौ से अधिक राजनेता, अनेकों राष्‍ट्राध्‍यक्ष, शीर्ष मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों के प्रमुख तथा पांच सौ से अधिक पत्रकार शामिल हैं। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप इस सम्‍मेलन का नेतृत्‍व करेंगे। वे सबसे बड़े अमरीकी प्रतिनिधिमंडल के साथ सम्मेलन में शामिल होंगे। भारत की भी सम्मेलन में मजबूत उपस्थिति रहेगी।

कई केन्‍द्रीय मंत्री, मुख्‍यमंत्री और एक सौ से अधिक मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी इसमें शामिल होंगे। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरश, अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्‍टालिना जोर्जिवा और विश्‍व बैंक के अध्‍यक्ष अजय बंगा युक्रेन और गाजा सहित विश्‍व की कई प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

10 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

11 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

11 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

12 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

12 घंटे ago