विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यू एच ओ ने संक्रामक रोग मंकीपॉक्स के लिए पहले नैदानिक परीक्षण को मंजूरी दे दी है। आपातकालीन प्रयोग प्राधिकरण ने उम्मीद जताई है कि मंकीपॉक्स से प्रभावित उन देशों में, जहां त्वरित और सटीक परीक्षण की मांग बढी है, वहां नैदानिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।
अफ्रीका में मंकीपॉक्स से अब तक 8 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। अफ्रीकी संघ के रोग नियंत्रण केंद्र के अनुसार यह बीमारी 16 देशों में पाई गई है। सबसे गंभीर स्थिति कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में है।
मंकीपॉक्स संक्रमित जानवरों से मनुष्यों में फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, मांसपेशियों में दर्द और त्वचा पर बड़े फोड़े जैसे घाव शामिल हैं।
भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…
भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…