अंतर्राष्ट्रीय

विश्व जल दिवस आज, इस वर्ष का विषय ‘ग्लेशियर संरक्षण’

आज विश्व जल दिवस है। यह दिन मीठे पानी के महत्व और जल संसाधनों के उचित प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया भर में जल संकट से निपटने के लिए जागरूकता बढ़ाना और कार्रवाई को प्रेरित करना है। यह उत्सव सतत विकास लक्ष्य-6 से निकटता से जुड़ा हुआ है। इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक सभी के लिए पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। इस वर्ष का विषय ‘ग्लेशियर संरक्षण’ है। यह वैश्विक मीठे पानी की आपूर्ति बनाए रखने में ग्लेशियर की महत्वपूर्ण भूमिका और जलवायु संरक्षण उपायों की तत्काल आवश्यकता पर बल देता है।

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जल दिवस की घोषणा वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण और विकास पर सम्मेलन में की थी। वर्तमान में, लगभग दो अरब 20 करोड़ लोग स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल से वंचित हैं। जल संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में आज कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर, सरकार हरियाणा के पंचकूला में बहुप्रतीक्षित जल शक्ति अभियान: कैच द रेन – 2025 शुरु करेगी। यह अभियान जल शक्ति मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के सहयोग से शुरू कर रहा है।

Editor

Recent Posts

ELCINA द्वारा विकसित EMC और सहस्रा सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर ATMP/OSAT प्लांट का आज उद्घाटन किया गया

राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा स्थित सलारपुर में ईएलसीआईएनए द्वारा विकसित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी)…

3 घंटे ago

हिंदुस्तान कॉपर का पीबीटी वित्तीय वर्ष 26 में 95% बढ़कर रिकॉर्ड 1,233 करोड़ रुपये पर पहुँचा

राष्ट्र की एकमात्र ताँबा खनन कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में ऊर्जा सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा की। हवाई अड्डे पर…

6 घंटे ago

सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए कोचिंग संस्थानों पर जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भ्रामक विज्ञापनों, अनुचित व्यापार प्रथाओं और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम,…

6 घंटे ago