अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि दिग्गज विमानन कंपनी बोइंग कंपनी अमेरिकी वायु सेना के लिए अगली पीढी के लड़ाकू विमान एफ-47 बनाएगी। ओवल ऑफिस में कल रात रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ये एफ-47 सबसे आधुनिक, सक्षम और घातक होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका कुछ सहयोगियों को इससे कुछ कम गुणवत्ता वाले एफ 47 विमान बेचेगा। इस घोषणा को बोइंग की मुख्य प्रतिस्पर्थी और एफ 35 तथा एफ 22 जैसे रैप्टर लडाकू विमान की निर्माता लॉकहीड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसा कहा गया है कि नए एफ 47 विमान ड्रोन के साथ हवाई अभियानों में रैप्टर का स्थान लेंगे।
वहीं, मीडिया की खबरों में बताया गया है कि एफ 47 अमेरिका के अगली पीढी के हवाई प्रभुत्च-एनजीएडी प्रयासों का हिस्सा हैं जो एफ 22 का स्थान लेंगे। एनजीएडी के तहत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों पर बल दिया गया है, जो रोबोटिक विंगमैन से लैस होंगे।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…