मौसम

राजस्थान के कई जगहों पर हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी

जयपुर: राजस्थान के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कुछ जगहों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी के कारण कई जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के सीमावर्ती जिलों बाडमेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में लू जैसे हालात बने हुए हैं। तेज गर्मी के कारण कई कस्बों और शहरों में लोग दिन में घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। गर्मी को देखते हुए सरकार ने जिला कलेक्टरों को स्कूलों की छुटि्टयां करने या उसके समय में बदलाव करने की जिम्मेदारी दी है।

मौसम केंद्र डायरेक्टर के राधेश्याम शर्मा ने बताया, पिछले 2-3 दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.2 डिग्री दर्ज़ किया गया है। जयपुर, जैसलमेर और गंगानगर में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज़ किया गया है।

आगामी 24 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई जगहों पर हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10-11 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां शुरू होगी और इसी के असर से 11 मई से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

6 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

6 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

7 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

7 घंटे ago