बिज़नेस

दुनिया के शीर्ष सहकारी संस्थाओं में Amul ने पहला और IFFCO ने दूसरा स्थान हासिल किया

दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्‍थाओं में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ- अमूल ने पहला और भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लिमिटेड – इफको ने दूसरा स्‍थान हासिल किया। उन्हें प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद – जीडीपी के प्रदर्शन के आधार पर दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था का दर्जा दिया गया है।

यह रैंकिंग अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन – आईसीए विश्व सहकारी मॉनिटर 2025 द्वारा की गई है। इस रैंकिंग की घोषणा कतर के दोहा में आईसीए सीएम-50 सम्मेलन में की गई। यह मान्यता ग्रामीण आत्मनिर्भरता और सामूहिक स्वामित्व की भावना पर आधारित अमूल के डेयरी नेटवर्क को दर्शाती है। इसने लाखों किसानों की आजीविका में बदलाव लाया है। इसी प्रकार, इफको का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह सतत उर्वरक उत्पादन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से लाखों किसानों को सशक्त बनाकर सहयोग के सिद्धांतों को मूर्त रूप दे रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की दो प्रमुख सहकारी समितियों अमूल और इफको को सहकारी समितियों की वैश्विक रैंकिंग में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल करने के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत का सहकारी क्षेत्र बहुत ऊर्जावान है और अनेक लोगों की ज़िंदगी में बदलाव भी ला रहा है। हमारी सरकार आने वाले समय में इस क्षेत्र को और अधिक प्रोत्‍साहन देने की दिशा में अनेक कदम उठा रही है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने अमूल और IFFCO को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है। X पर एक अपनी एक पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “भारत के लिए गर्व का क्षण! अमूल और इफको को विश्व की शीर्ष दस सहकारी संस्थाओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। यह अमूल से जुड़ी लाखों महिलाओं के अथक समर्पण और इफको में योगदान देने वाले किसानों के लिए सम्मान है। यह सहकारी संस्थाओं की असीम संभावनाओं का भी प्रमाण है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के वैश्विक मॉडल में परिवर्तित कर रहे हैं।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति” थीम पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बजट-पश्चात वेबिनार श्रृंखला के चौथे आयोजित वेबिनार को संबोधित किया,…

2 घंटे ago

भारत ने मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो…

3 घंटे ago

भारतीय सशस्त्र बलों का दल संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा

भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-…

4 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों…

4 घंटे ago

बीजेपी ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया से भारतीय विमानन कंपनियों ने आज 50 उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति पर कड़ी…

4 घंटे ago