भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में, जबकि सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा नीत महायुति के हजारों समर्थक शामिल हुए। यह कार्यक्रम 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो सप्ताह बाद आजाद मैदान में आयोजित किया गया।
नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे तथा अजित पवार को पद की शपथ दिलाई।
भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने इससे पहले कहा था कि मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले शपथ ले लेंगे।
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा के 132 सीट जीतने के साथ ही फडणवीस मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे थे। महायुति के घटक दलों-भाजपा, शिवसेना और राकांपा के पास विधानसभा में कुल मिलाकर 230 सीट हैं।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…