भारत

भारतीय वायुसेना ने कहा कि उसने ”ऑपरेशन सिंदूर” में निर्धारित लक्ष्‍य सटीकता के साथ सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिये हैं

वायु सेना ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसे जो कार्य सौंपे गए थे वे सभी उसने पूरी सटीकता और कुशलता के साथ पूरे किए हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में वायु सेना ने कहा है कि सभी ऑपरेशन राष्‍ट्रीय हितो को ध्‍यान में रखते हुए शानदार तरीके से चलाए गए। अभी यह ऑपरेशन चल रहे हैं और उचित समय पर विस्‍तार से जानकारी दी जाएगी। वायु सेना ने सभी से आग्रह किया है कि वे अटकलबाजी से बचे और अपुष्‍ट जानकारी साझा न करें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह मौजूद थे।

यह बैठक कल दोनों देशों के सैन्य अभियान महा-निदेशकों के एक-दूसरे से बात करने के बाद संघर्ष विराम के मद्देनजर हुई। दोनों देशों के यह अधिकारी कल फिर बात करने वाले हैं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

6 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

6 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

6 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

6 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

6 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

6 घंटे ago