प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह मौजूद थे।
यह बैठक कल दोनों देशों के सैन्य अभियान महा-निदेशकों के एक-दूसरे से बात करने के बाद संघर्ष विराम के मद्देनजर हुई। दोनों देशों के यह अधिकारी कल फिर बात करने वाले हैं।
“पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने कल भारत के सैन्य संचालन महानिदेशक से बात की और उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करेंगे। दोनों पक्षों को सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए। हालांकि देर रात संवाददाता सम्मेलन के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों पक्षों के डीजीएमओ के बीच बातचीत के बाद पाकिस्तान द्वारा सहमति का बार-बार उल्लंघन किया गया है। भारत ने इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लिया और सशस्त्र बलों ने इन उल्लंघनों का पर्याप्त और उचित जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को रोकने और स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने के लिए उचित कदम उठाने का आह्वान किया। भारतीय सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। भारत का कहना है कि भविष्य में किसी भी तरह की आतंकी कार्रवाई को उसके खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और नई दिल्ली उसी के अनुसार जवाब देगी।”
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…