बिज़नेस

भारत विनिर्माण और लघु एवं मध्यम उद्यमों को समर्थन देने के लिए ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र में शामिल हुआ

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र (बीसीआईसी) में शामिल हुआ। ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) के साथ साझेदारी में ब्रिक्स देशों में विनिर्माण कंपनियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को एकीकृत सहायता सेवाएं प्रदान करने वाले केंद्र के रूप में कार्य करता है, जिसका मुख्य उद्देश्य उद्योग 4.0 की दक्षताओं को मजबूत करना है।

इस अवसर पर डीपीआईआईटी के आर्थिक सलाहकार अग्रिम कौशल और यूएनआईडीओ के निदेशक डॉ. क्रिस्टियानो पासिनी ने एक ट्रस्ट फंड समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत बीसीआईसी ढांचे में भारत की भागीदारी को औपचारिक रूप दिया गया।

भारत में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) को ब्रिक्स औद्योगिक दक्षताओं के केंद्र के रूप में नामित किया गया है। एनपीसी डीपीआईआईटी के नीतिगत मार्गदर्शन और यूएनआईडीओ के तकनीकी सहयोग से, ब्रिक्स औद्योगिक दक्षताओं के साथ भारत की सहभागिता का नेतृत्व करेगा और क्षमता निर्माण, उत्पादकता वृद्धि और उन्नत विनिर्माण पद्धतियों को अपनाने में योगदान देगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीआईआईटी के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने की और इसमें एनपीसी की महानिदेशक नीरजा शेखर के साथ-साथ डीपीआईआईटी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, यूएनआईडीओ तथा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीआई) के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

गुजरात टाइटन्‍स ने रोमांचक मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स को एक रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने देल्ही कैपिटल्स को सिर्फ़ एक रन…

44 मिनट ago

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानों ग्रोसी ने तमिलनाडु के कलपक्‍कम में भारत की परमाणु उपलब्धि की सराहना की

अंतरराष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी- आई.ए.ई.ए. के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में…

50 मिनट ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो…

2 घंटे ago

विश्‍व बैंक ने चालू वित्‍त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.6% किया

विश्‍व बैंक ने मजबूत घरेलू मांग और मुक्‍त व्‍यापार समझौतों के कारण मौजूदा वित्‍तीय वर्ष…

2 घंटे ago

भारतीय सेना का दस्ता भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘साइक्लोन’ के लिए रवाना हुआ

भारतीय सेना का एक दस्ता भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘साइक्लोन-IV’ के चौथे संस्करण में…

3 घंटे ago