भारत

राज्यों/संघशासित प्रदेशों/CAPFs/CPOs के 1,466 कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’

विभिन्न राज्यों/संघशासित प्रदेशों/केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (CAPFs)/ केन्द्रीय पुलिस संगठनों (CPOs) के 1,466 कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है।

‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ निम्नलिखित चार क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता एवं उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है:

(i) विशेष अभियान

(ii) अन्वेषण

(iii) आसूचना

(iv) फॉरेंसिक विज्ञान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह दक्षता पदक सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 1 फरवरी, 2024 को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ की अधिसूचना जारी की गई थी। पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया शाखा/राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की विशेष शाखा/CPOs/CAPFs के सदस्यों और देशभर में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में ऑपरेशन्स से संबंधित उत्कृष्टता, जांच में उत्कृष्ट सेवा, असाधारण प्रदर्शन, अदम्य और साहसी खुफिया सेवा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में सेवारत सरकारी वैज्ञानिकों को सराहनीय कार्य के लिए इस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

3 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

3 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

21 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

21 घंटे ago