भारत

छत्तीसगढ़ में 23 महिलाओं सहित 103 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 23 महिलाओं सहित 103 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 49 माओवादियों पर कुल मिलाकर एक करोड़ छह लाख रुपये से अधिक का इनाम था। ये माओवादी कई वर्षों से विभिन्न माओवादी संगठनों से जुड़े हुए थे।

राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को पचास हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस वर्ष अब तक जिले में कुल चार सौ दस माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इसके अलावा, चार सौ इक्कीस माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है और अलग-अलग मुठभेड़ों में एक सौ सैंतीस माओवादी मारे गए हैं।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

12 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

13 घंटे ago