भारत

भारत और चीन अक्टूबर के अंत तक दोनों देशों के निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएँ फिर से शुरू करने पर सहमत हुए

भारत और चीन अक्टूबर के अंत तक दोनों देशों के निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएँ फिर से शुरू करने पर सहमत हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण सीधी हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने तथा हवाई सेवा समझौते में संशोधन पर तकनीकी स्तर की बातचीत में लगे हुए हैं।

सरकार के दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से सामान्य बनाने के दृष्टिकोण के अंतर्गत इस वर्ष की शुरुआत से ही कई पहल की जा रही हैं। उड़ानें दोनों देशों के निर्धारित वाहकों के वाणिज्यिक निर्णयों और सभी परिचालन मानदंडों के पूरा होने पर निर्भर करेंगी। सेवाएँ अक्टूबर 2025 के अंत तक, शीतकालीन सत्र के कार्यक्रम के अनुरूप फिर से शुरू होंगी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों का यह समझौता भारत और चीन के लोगों के बीच संपर्क को और सुगम बनाएगा। इससे द्विपक्षीय आदान-प्रदान और अधिक सुगम होगा।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

10 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

12 घंटे ago