भारत

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवाओं के 1057 कर्मी वीरता/सेवा पदक से सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवाओं के कुल 1057 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसका विवरण इस प्रकार है:-

वीरता पदक

वीरता पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने में उल्लेखनीय साहस दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष कुल 301 वीरता पदक वितरित किए गए हैं, जिनमें से 272 पदक पुलिस कर्मियों को दिए गए हैं और 29 पदक अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए गए हैं।

301 वीरता पुरस्कारों में से सबसे ज्यादा वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 197 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 51 कर्मियों, उत्तर-पूर्व के 12 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को उनके साहसिक कार्य के लिए दिए जा रहे हैं।

सेवा पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक ऐसे कर्मियों को प्रदान किया जाता है, जिनका सेवा रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा हो। सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) कर्तव्य के प्रति समर्पण और सूझबूझ से की गई बहुमूल्य सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

कुल 92 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) प्रदान गए हैं। इनमें से 83 पदक पुलिस सेवा को, 4 अग्निशमन सेवा को, 3 नागरिक सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा सेवा को और 2 सुधारात्मक सेवा के कर्मियों को दिए गए हैं।

664 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) प्रदान किए गए हैं। इनमें से 606 एमएसएम पुलिस सेवा को, 28 अग्निशमन सेवा को, 18 नागरिक सुरक्षा एवं गृह सुरक्षा सेवा को और 12 सुधारात्मक सेवा को दिए गए हैं।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

4 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

4 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

17 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

18 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

18 घंटे ago