भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2026 तक लोगों के लिए खुलेगा। इस अवधि के दौरान, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा और इसमें शाम 5:00 बजे तक प्रवेश करने की अनुमति होगी। उद्यान रखरखाव के लिए प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा।

आगंतुक नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित द्वार सं. 35 से उद्यान में प्रवेश और निकास कर सकेंगे। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा। आगंतुकों को visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर अग्रिम रूप से अपने स्लॉट ऑनलाइन बुक करने होंगे। किसी दिन विशेष के लिए स्लॉट की बुकिंग उसके पिछले दिन सुबह 10:00 बजे बंद हो जाएगी। मौके पर बुकिंग की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

आगंतुकों की सुविधा के लिए उद्यान भ्रमण पथ पर पेयजल स्टॉल, प्रथमोपचार पोस्ट, रेन शेल्टर और रेस्ट रूम स्थापित किए जाएंगे। आगंतुकों के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच, प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक के लिए शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इस बस पर ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ बैनर लगा होगा।

Editor

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर के पास दिल्ली से महोबा जा रही बस में आग लगने…

2 घंटे ago

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए

NSE के शेयर ₹1,785 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹1,800 प्रति शेयर पर…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश…

4 घंटे ago

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार के अवसर देने के उद्देश्य से दुर्गा योजना को मंज़ूरी दी

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार का अवसर…

5 घंटे ago

भारत ने समरकंद में आयोजित फिडे शतरंज ओलंपियाड के 7वें दौर में इंग्लैंड को मात दी

उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार…

5 घंटे ago

सीसीआई ने FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स द्वारा IIFL कैपिटल सर्विसेज की कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…

5 घंटे ago